Robot dekhne रॉबर्ट गैगने एक अमेरिकी शिक्षा मनोवैज्ञानिक थे जिन्होंने सीखने के सिद्धांतों पर अध्ययन किया और एक क्रमिक भीम में अलग-अलग स्तरों में विभाजित किया रॉबर्ट गैंगने ने सीखने का एक उच्चतर सिद्धांत प्रस्तावित किया जिसमें उन्होंने सीखने के विभिन्न स्तर और प्रत्येक स्तर को प्राप्त करने के लिए आवश्यक शर्त का प्रस्ताव रखा ।


Gagne's Hierarchy of Learning (गैगने के सीखने के स्तर):


Signal Learning (संकेतो से सीखना): यह सीखने का प्रथम चरण है इसमें छात्र संकेत और कॉन को पहचान कर उनका अर्थ समझना सीखते हैं उदाहरण के लिए ट्रैफिक सिग्नल पर लाल होने पर रुक जाना तथा ट्रैफिक लाइट के हार होने पर सड़क पार करना ।

 Stimulus-Response Learning(उद्दीपन व प्रतिक्रिया से सीखना): सीखने के इस चरण में छात्र उद्दीपन को देखकर अनुक्रिया करना सिखाते हैं अर्थात किसी एक विशिष्ट उद्दीपन के लिए एक विशिष्ट अनुक्रिया का करना उदाहरण के लिए घंटी बजाने पर सभी छात्रों का कक्षा में खड़ा हो जाना ।

Chaining (श्रृंखला): सीखने के चरण में छात्र विभिन्न उद्दीपन ऑन और अनुक्रियाओं को एक क्रम में जोड़ना सिखाते हैं अर्थात कई उद्दीपनों और अनुक्रियाओं को एक साथ जोड़ देते हैं उदाहरण के लिए किसी भी वर्णमाला के वर्णों को एक कम से बोलना अथवा किसी कविता पंक्तियों को क्रमबद्ध तरीके से याद करना ।

Verbal Association(शाब्दिक सहचार्य से सीखना): यह सीखने का चतुर्थ चरण है इस चरण में छात्र शब्दों तथा वाक्यांशों को आपस में जोड़ना सिखाते हैं। उदाहरण के लिए किसी देश तथा उनकी राजधानी को याद करना अथवा गणित के सूत्रों को याद करना।


 Multiple Discrimination(विभेदीकरण के द्वारा सीखना): इस चरण में छात्र उद्दीपकों के बीच अंतर करना सिखाते हैं उदाहरण के लिए गणित में विभिन्न आकृतियां को देखकर उनके बीच विभेद को समझना अथवा विभिन्न रंगों के बीच भेद कर पाना ।


 Concept Learning(संप्रत्ययो से सीखना): सीखने के इस चरण में छात्र विभिन्न विषयों के कॉन्सेप्ट/सिद्धांतो को समझते हैं उदाहरण के लिए विज्ञान में गति के नियमों को समझना।


 Rule Learning(नियमों से सीखना): सीखने के चरणों में यह सातवां चरण है इस चरण में विभिन्न अवधारणाओं को जोड़कर नियमों को बनाना तथा उनका उपयोग कर समस्या का समाधान करना सिखाते हैं । उदाहरण के लिए गणित के सूत्रों का उपयोग कर गणितीय समस्याओं को हल करना।


 Problem-Solving(समस्या समाधान): सीखने के चरणों मैं यह  अंतिम चरण है इस चरण में छात्र समस्याओं का समाधान करना सीखते है। उदाहरण के लिए छात्र गणितीय सिद्धांतों को समझ कर जटिल गणितीय समीकरणों का समाधान करना सिखाते हैं।